जिम्बाब्वे दौरे में टीम इंडिया को मिलेगी कड़ी टक्कर

 शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम 15 अगस्त को जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। भारतीय टीम को इस दौरे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार रहना चाहिये। उसे मेजबान टीम को हल्के में नहीं लेना होगा क्योंकि . बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने शानदार खेल दिखाया है। 

जिम्बाब्वे के कप्तान रेगिस चकाब्वा अभी जबरदस्त लय में हैं। उन्होंने हाल ही में 14 साल के बाद अपने एकदिवसीय करियर का पहला शतक भी लगाया है। चकाब्वा ने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत साल 2008 में केन्या के खिलाफ सीरीज से की थी पर उन्होंने शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में लगाया था। 

चकाब्वा ने बांग्लादेश के खिलाफ दुसरे एकदिवसीय मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 75 गेंदों में 136 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 10 चौके एवं दो छक्के लगाये। चकाब्वा के क्रिकेट करियर के बारे में तो इन्होने जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट क्रिकेट में 22 मैच खेलते हुए 43 पारियों में 27.2 की औसत से 1061 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और पांच अर्द्धशतक दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए वनडे में 55 मैच खेलते हुए 51 पारियों में 21.6 की औसत से 1057 रन बनाए हैं।

Subscribe to our Newsletter