पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति-गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी नंबर 01661/01662 दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप चलेगी।
Sep 15, 2026
पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति-गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी नंबर 01661/01662 दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रा की पहले से योजना बनाएं और समय पर आरक्षण कराएं। टिकट रेलवे आरक्षण केंद्रों के साथ ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से भी बुक किए जा सकते हैं।
यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की ताजा जानकारी एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जांचने की सलाह दी गई है।
27 सितंबर से रानी कमलापति से चलेगी ट्रेन
- गाड़ी नंबर 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।
- रास्ते में ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर ठहरेगी।
गया से वापसी 30 सितंबर, 5 और 10 अक्टूबर को
- गाड़ी नंबर 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम में ठहराव लेगी।