संपादकों की पसंद

बंद रहे बैंक, कामकाज रहा ठप्प

 राष्ट्रव्यापी आव्हान पर बैंककर्मियों ने रखी एक दिन की हड़ताल, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन

 जबलपुर, । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान बैंक अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का आज शुक्रवार को संस्कारधानी जबलपुर में भी असर देखने मिला।

यहां भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आव्हान पर हड़ताल पर उतर आए। इसी सिलसिले में पूर्वान्ह 10 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में सैकड़ों बैंककर्मियों ने इकटठा होकर जोरदार नारेबाजी की केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के खिलाफ मोर्चा खोला। संगठन के स्थानीय संयोजक अभिषेक कुमार सिन्हा और उप महासचिव प्रशांत खरे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह तुरंत प्रभाव से लागू करने और भेदभावपूर्ण परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव नीति को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई।

इस दौरान चंदन कुमार, दीपशिखा पटेल, एच.पी. पटेल, प्रमोद बोरकर, विकास श्रीवास्तव, पंकज कुमार, आशीष खरे, तनिष्क सिंह, आकाश डिंगोनिया, सुशील गुप्ता, दिनेश वर्कड़े, सचिन पटेल, मोहित रिंगे, राकेश गुप्ता और प्रकाश रहंगडाले सहित कई बैंककर्मी उपस्थित रहे।

गोल बाजार में सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली बुनियादी रीढ़ हैं, लेकिन उनके सेवा हितों और लंबित मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि यदि वित्तीय प्रबंधन ने इन जायज मुद्दों का अविलंब और सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को देश स्तर पर तेज किया जाएगा।

इसी कड़ी में 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिनों की देशव्यापी तालाबंदी का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी मांगों की अनदेखी जारी रहने पर 26 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग व्यवस्था को पूरी तरह ठप करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शन के समापन पर स्टेट बैंक अधिकारी संघ और एसबीआई अवॉर्ड स्टाफ एम्प्लॉइज़ यूनियन सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कामकाज के घंटों में सुधार और इंसेंटिव के नाम पर कर्मचारियों के बीच भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे दिन चले इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के चलते नगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में सामान्य बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। फोरम की जिला इकाई ने सभी साथी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के बड़े आंदोलन के लिए लामबंद रहने का आह्वान किया।

महिला एशिया कप क्रिकेट सेमीफाइनल में आज बांग्लादेश से होगा भारतीय टीम का मुकाबला ।

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी। गत विजेता भारतीय टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम हालांकि किसी किसी की ढ़िलायी इस मैच में न दिखाते हुए अपनी ओर से सभी प्रयास करेगी। इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते हैं। और ग्रुप मैच में वह नंबर एक पर है। ग्रुप ए में भारतीय टीम नंबर एक स्थान पर है। भारत ने अब तक रिकॉर्ड सात बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि बांग्लादेश ने एक-एक ही बार खिताब पर कब्जा किया थ। बांग्लादेश को साल 2018 में जीत मिली थी। 

इस मुकाबले में मैदान के बाहर के तनाव का प्रभाव भी दिख सकता है। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलावों के बाद से ही दोनो के बीच संबंध संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। भारतीय टीम के पास स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा जैसी बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष मध्य और अंतिम ओवरों में पारी को संभालने का काम करती हैं। 

इसके अलावा गेंदबाजी में भी भारतीय टीम के पास विविधता और गहराई है। दीप्ति शर्मा के साथ ही राधा यादव और श्री चरणी जैसी स्पिनर उसके पास हैं। दूसरी ओर, निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम ने यूएई को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है पर इस मैच में उसके छह विकेट मात्र 55 रन पर गिर गये थे जिससे उसके शीर्ष क्रम की विफलता दिखी हैं।

अंत में शरमीन अख्तर और निगार के रन बनाने से वह जीती। बांग्लादेश की बल्लेबाज भारतीय स्पिन और तेज आक्रमण के सामने कितना टिक पाती हैं ये देखना होगा। भारत की अनुभवी टीम इस दबाव वाले मैच में अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरेगी ।

भारतीय दल : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

बांग्लादेश दल: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर।

6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से वापसी करेंगे पांड्या !

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि अनुभवी ऑलरांउडर हार्दिक पांड्या अगल माह 6 अक्टूबर से खेल में वापस करेंगे। बीसीसीआई के अनुसार पंड्या अगर फिट हुए तो 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इंडिया ए टीम की ओर से उतरेंगे। पांड्या फिट नहीं होने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर हैं, ऐसे में उनकी वापसी की अटकलों से प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है। 

बोर्ड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की थी। इसमें पांड्या का नाम भी शामिल था। गौरतलब है कि पांड्या ने साल 2018 के बाद से ही कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। पिछले आठ साल में सफेद गेंद क्रिकेट में उन्होंने अपने को विश्व के शीर्ष तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है पर लगातार चोटिल होने के कारण वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। टी20 विश्व कप के बाद से टीम से बाहर हैं।

कुछ दिन पहले ही बताया गया था कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस देने के करीब है पर तभी अचानक एक और बुरी  खबर आई कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें फिर से पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से बाहर कर दिया गय। अब ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में शामिल किये जाने पर उनकी उम्मीदें टिकी हें। 

ऑस्ट्रेलिया ए का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा, दोनों टीमों के बीच पहले दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। हार्दिक इन फर्स्ट-क्लास मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि उनकी वापसी एकदिवसीय मुकाबले से होगी जो मंगलवार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वाड का एलान किया था, जिसमें 15 खिलाड़ियों की सूची में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल रहा। इस आगामी वनडे सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।

आदेश का पालन करने वाले एएसआई और आरक्षक लाइन अटैच

आदेश देने वाले पर कार्यवाही क्यों नहीं 

भोपाल । पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करना एएसआई और आरक्षक को भारी पड़ गया। डॉक्टर पर वाटर कैनन का उपयोग मामले में एएसआई और आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है ।

कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में सवाल उठ रहे हैं, जिस आदेश के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की, वह आदेश जिस अधिकारी ने दिया था? आदेश देने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के बजाय कार्रवाई का सामना अधीनस्थ कर्मचारियों को करना पड़ रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों कर्मचारियों ने अपने स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया था। वरिष्ठ स्तर से मिले निर्देशों का पालन किया था। इसके बावजूद लाइन अटैच किए जाने से पुलिसकर्मियों में असंतोष है। मामले में अब आदेश देने वाले अधिकारी की पहचान और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।

ताजा खबर

Video Games

Subscribe to our Newsletter