फ्रिज फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

Sep 15, 2026

बेंगलुरु,। कर्नाटक के बेलगावी में घर में फ्रीज में विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात चावट गल्ली में हुआ।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गजानन धमोने (65), रोशन धमोने (21), शारदा धमोने (45) और भारती धमोने (50) के रूप में हुई है। इस घटना में प्रिया धमोने (28) और गंगा धमोने (25) गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर फ्रिज में धमाका होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए। पुलिस ने बताया कि फ्रिज में धमाका होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।



Subscribe to our Newsletter