डीजे बजाने से रोकने पर युवक का गला रेता

Dec 09, 2024

:भोपाल में बदमाशों ने की हत्या; ​​​​​शोर के चलते सो नहीं पा रहा था 4 दिन का बेटा


  • <button title="भोपाल में बदमाशों ने की हत्या; ​​​​​शोर के चलते सो नहीं पा रहा था 4 दिन का बेटा" aria-label="facebook" class="react-share__ShareButton" style="padding: 0px; font-style: inherit; font-variant: inherit; font-weight: inherit; font-stretch: inherit; height: var(--dimension); width: var(--dimension); border-width: initial; border-style: none; border-color: initial;">
    <svg viewBox="0 0 32 32" fill="none" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg"></svg>
    </button>
  • <button aria-label="twitter" class="react-share__ShareButton" style="padding: 0px; font-style: inherit; font-variant: inherit; font-weight: inherit; font-stretch: inherit; height: var(--dimension); width: var(--dimension); border-width: initial; border-style: none; border-color: initial;">
    <svg viewBox="0 0 32 32" fill="none" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg"></svg>
    </button>
  • <svg viewBox="0 0 40 40" fill="none" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg"></svg>
<svg viewBox="0 0 48 48" fill="none" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg"></svg>

भोपाल में तीन बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक के यहां चार दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ है। आरोपी रविवार देर रात शराब के नशे में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। शोर के चलते युवक का बेटा सो नहीं पा रहा था। वह आरोपियों से डीजे बंद करने के लिए गया था।

घटना रविवार रात 1.30 बजे अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की 84 एकड़ झुग्गी बस्ती की है। आरोपियों ने युवक से पहले मारपीट की। दो लोगों ने उसके हाथ और पैर पकड़े। तीसरे ने गला रेता और हाथ की कलाई की नस काट दी। युवक कुछ दूर तक भागा और बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी फरार है।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा-चाकू से गला रेत दिया प्रत्यक्षदर्शी शिवकांत कुशवाह के मुताबिक प्रहलाद कुशवाह, राजू और प्रदीप अपनी झुग्गी में तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। शराब के नशे में शोर भी मचा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले मनोज चोरे (30) पिता विश्वनाथ चोरे ने आपत्ति ली। मनोज जब डीजे बंद करने के लिए कहने गया तो तीनों आरोपी विवाद कर मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रहलाद ने चाकू निकालकर मनोज का गला रेत दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

खून से लथपथ मनोज दौड़ा, बेसुध होकर गिरा शिवकांत ने बताया कि घायल हालत में मनोज अपनी झुग्गी की तरफ दौड़ा, लेकिन रास्ते में ही बेसुध होकर गिर गया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर निकले। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसी बीच परिजन और पड़ोसी मनोज को हमीदिया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

8 महीने पहले मोहल्ले में रहने आया था आरोपी मनोज के जीजा राकेश कुशवाह का कहना है कि फौरन सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर तक नहीं आई। बाद में हम ऑटो से थाने पहुंचे और पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर लौटे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मुख्य आरोपी प्रहलाद कुशवाह 8 महीने पहले ही मोहल्ले में रहने आया था। देर रात पुलिस ने प्रदीप और राजू को हिरासत में ले लिया। प्रहलाद की तलाश की जा रही है।

4 दिन पहले ही पैदा हुआ बेटा, 1 बेटा चार साल का मनोज मजदूरी करता था। उसकी 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा दो साल का है, छोटे ने 4 दिन पहले ही जन्म लिया है। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Subscribe to our Newsletter