यशस्वी ने एक ही गेंद पर 13 रन बनाकर एक नया रिकार्ड बनाया
Jul 15, 2024
हरारे भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से जीतकर जीत ली है। ये जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इस टीम में यूवा खिलाड़ी शामिल थे। पांचवें और अंतिम मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर ही 13 रन बनकर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी शुरु की। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी संभाली।यशस्वी ने पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगा दिया। ये गेंद नो बाल रही। यशस्वी ने इसके बाद अतिरिक्त गेंद पर एक और छक्का लगा दिया। इस प्रकार एक ही गेंद पर 13 रन बनाने का मामला पहले बार देखा गया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के अर्धशतक से भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 167 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने हुए जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में केवल 125 रन ही बना पायी। युव तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।