कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Aug 12, 2024

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें रविवार को उन्होंने कई लजीज डिशेश तैयार कीं। कॉम्पीटिशन के विजेताओं को विभिन्न कैटेगरी में 1 सितंबर को मानस भवन में पुरस्कृत किया जायेगा। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि रविवार को 13 स्थानों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एवं कल इस प्रतियोगिता का आयोजन मंडीदीप, गंजबसोदा एवं इटारसी में आयोजित की गई है।

Subscribe to our Newsletter