डब्ल्यूपीएल या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में से कोई एक खेलें महिला क्रिकेटर : ईसीबी

लंदन । इंग्लैंड ओर वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा  है कि महिला क्रिकेटर डब्ल्यूपीएल 2024 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में से कोई एक खेलें। इसका कारण है कि डब्ल्यूपीएल के नॉकआउट मैचों के दौरान इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है। ईसीबी के अनुसार डब्ल्यूपीएल के नॉकआउट मैचों के दौरान टीम को न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए खिलाड़ियों का उपलब्ध होना जरुरी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सीरीज या फ्रेंचाइजी क्रिकेट में से किसी एक का चयन खिलाड़ियों को करना होगा। 

एक रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने कहा कि कि डब्ल्यूपीएल में खेलने वाली खिलाड़ियों के नाम पर न्यूजीलैंड में पहले तीन टी20 के लिए टीम चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। ईसीबी इस दौरे के लिए अगले हफ्ते टीम घोषित कर सकता है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग का कार्याक्रम घोषित किया था।  डब्ल्यूपीएल अगले माह 23 फरवरी से शुरु होगा। इसमें पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबकि फाइनल मुकाबला 17 मार्च को नई दिल्ली में होगा। 


Subscribe to our Newsletter