शमी के बाहर होने से कृष्णा और मुकेश को मिल सकता है अवसर : जाफर

मुम्बई । पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि भारतीय टीम को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी। शमी टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गये हैं। जाफर के अनुसार शमी के बाहर होने से युवा तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। शमी के बाहर होने के कारण जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज र के रूप में शार्दुल ठाकुर को अंतिम ग्यारह में शामिल किये जाने की अधिक संभावानएं पर जाफर का मानना ​​है कि टीम प्रबंधन कृष्णा या मुकेश में से किसी एक को भी अवसर दे सकता है। इसके कारण ये है कि ये दोनो ही प्रतिभाशाली है ओर भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इन्हें अवसर मिल सकता है। 

जाफर ने कहा, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में शमी की कमी खलेगी पर ये कृष्णा और मुकेश के लिए यह दिखाने का शानदार मौका है कि वे भारतीय तेज गेंदबाजी का भविष्य हैं। साथ ही कहा कि गेंदबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका से बेहतर जगह की उम्मीद नहीं की जा सकती। अब देखना है कि तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर किसे जगह मिलती है? 


Subscribe to our Newsletter