श्रीलंका दौरे में कौन होगा भारतीय एकदिवसीय टीम टीम का कप्तान !

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के इसी माह के अंत में होने वाले श्रीलंका दौरे में टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को मिलना तय है। इसका कारण ये है कि अभी हार्दिक उपकप्तान हैं और कप्तानी की दौड में वह अन्य दावेदारों  ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह आदि से कहीं आगे हैं। टी20 विश्वकप में भी वह उपकप्तान रहे थे। वही इस दौरे में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में कौन कप्तान करेगा। ये सवाल सबसे अहम है। 

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेलेगी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के बाहर रहने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो चयनकर्ताओं के लिए नये कप्तान का चयन आसान नहीं होगा। इसका कारण है इसके लिए कई दावेदार हैं। वहीं बोर्ड भी एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाने के पक्ष में रहेगा जो 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा सके। रोहित के अगले विश्वकप में खेलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में बोर्ड किसी ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहेगा जो लंबे समय तक ये जिम्मेदारी संभाल सके। इन हालातें में उस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा जो एकदिवसीय के साथ ही टेस्ट भी खेलता हो। वहीं हार्दिक टेस्ट नहीं खेलते। ऐसे में पंड्या की जगह किसी और को कप्तानी मिल सकती है। इसके लिए देखा जाये तो ऋषभ और केएल राहुल दौड़ में हैं।  


Subscribe to our Newsletter