जब एक सवाल पर भड़के रोहित


कैंडी । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा यहां मीडिया से बातचीत के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर किए एक सवाल पर भड़क गये। रोहित ने कहा कि वे बेकार के सवालों का जवाब नहीं देते। साथ ही कहा कि हमारी टीम पेशेवर है और बाहर क्या चल रहा है हम उसपर ध्यान नहीं देते। इसलिए ऐसे सवाल मुझसे न करें क्योंक हम इस प्रकार की बातों पर ध्यान नहीं देते। 

उन्होंने साथ ही कहा, विश्व कप को लेकर हम पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। हम इस टूर्नामेंट में उतरेंगे और अपनी क्षमता के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमें अभी बल्लेबाजी में और गहराई लाने की जरूरत है जिसमें नंबर 8 और 9 की भूमिका को और बेहतर बनाना है। हम पिछले कई मुकाबलों में निचले क्रम के रन नहीं बनाने से पिछड़ गये हैं। निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी विकेट लेने के साथ ही कुछ रन भी बनाने होंगे क्योंकि दस, पंद्रह रन भी अंतर पैदा कर देते हैं। 

 



Subscribe to our Newsletter