वेस्टइंडीज के क्रिकेटर फेबियन के साथ लूटपाट ,एसए 20 लीग खेलने गये हैं दक्षिण अफ्रीका

जोहांसबर्ग । वेस्टइंडीज के क्रिकेटर फेबियन एलन के साथ  दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही एसए 20 लीग के दौरान लूटपाट का मामला सामने आया है। फेबियन यहां पार्ल रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं और सैंडटन सन होटल में रह रहे हैं। इसी होटल के बाहर उन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया। लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और उनका फोन, बैग और अन्य निजी सामान भी छीन लिया। इस घटना के बाद से ही ये क्रिकेटर सदमे में है। वहीं क्रिकेट वेस्टइंडीज , पार्ल रॉयल्स की ओर से कहा गया कि इस घटना में एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे संपर्क हो गया है और वह ठीक हैं। इस घटना के बाद दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। इसके इस घटना को लेकर पुलिस जांच में लगी है हालांकि अब तक घुटेरों का पता नहीं चला है। लीग के दूसरे सत्र में दूसरी बार ऐस हुआ है जब खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में पड़ी है। 

खेल की बात करें तो फेबियन का प्रदर्शन रॉयल्स के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। 8 मैचों में उसने 7.60 के औसत और 140.74 के स्ट्राइक रेट से केवल 38 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 17 रन रहा है। वहीं 8.87 की इकोनॉमी रेट से उसने केवल 2 विकेट लिए हैं।

फैबियन एलन वेस्टइंडीज के गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपनी टीम की ओर से 20 एकदिवसीय और 34 टी20 मैच खेल हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 200 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए हैं। हैं। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 267 रन बनाने के साथ 24 विकेट भी लिए हैं। 

रॉयल्स ने अभी तक 10 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और 22 अंकों और -0.544 के नेट रन रेट के साथ वह लीग चरण के अंत में तालिका में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंच गयी है। रॉयल्स को अपने पहले 7 मैचों में से केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं डरबन सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों लगातार 4 मैच हारने से उसका मनोबल घटा है। रॉयल्स का मुकाबला अब द वांडरर्स स्टेडियम के एलिमिनेटर मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स से होगा। 


Subscribe to our Newsletter