(इन्दौर) वेटलिफ्टिंग : विदुषी, रानी, सुमित और विनायक का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विदुषी, रानी, सुमित और विनायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। तीन संभाग (इन्दौर, उज्जैन, जबलपुर) के कुल 100 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में सबजूनियर वर्ग में करनजोत सिंह जबलपुर, श्याम चौहान इन्दौर, वासुदेव सलावत इन्दौर, गणेश कुशवाह जबलपुर, सुमित राजपूत इन्दौर, जूनियर वर्ग में शेख आरसान शाजापुर, दीपक चौहान इन्दौर, आशुतोष शर्मा इन्दौर, कार्तिकेय पटेल इन्दौर,अमन चौधरी इन्दौर, आकाश कौशल इन्दौर, पराग जैन इन्दौर, ओम पुरोहित इन्दौर, यूथ वर्ग में किशन भूरिया इन्दौर, आर्यन इन्दौर, आदित्य सोलंकी, हिमांशु नाथ इन्दौर, आर्यन गौड़ इन्दौर, सीनियर वर्ग में अखिलेश मंडलोई इन्दौर, विनायक पटेल इन्दौर, दिलीप मालवीय, राजकुमार उइके छिंदवाड़ा, कान्या त्यागी इन्दौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में यूथ वर्ग में पूर्वी लश्करी इन्दौर, प्रियांशी वर्मा इन्दौर, सानिया हरोड उज्जैन, रोशनी सिलावट, सोनाली वर्मा शाजापुर, जूनियर वर्ग में विदुषी शर्मा इन्दौर, देविका रिछारिया इन्दौर, कुदासिया कुरैशी उज्जैन, सीनियर वर्ग में शीतल सोनसले इन्दौर,  रिमझिम वर्मा जबलपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला एसोसिएशन के विमल प्रजापत और दविंद्र सिंह खनूजा ने बताया की स्पर्धा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद, विधायक महेंद्र हार्डिया, दिनेश सोनगरा, पुष्पेंद्र पाटीदार, सुनील पाटीदार, विपीन पाटीदार, कोमल पाटीदार, अर्पित पालीवाल, राहुल जामोदिया के आतिथ्य में हुआ। पुरस्कार वितरण  मुकेश पंवार, ठाकुर सिंह अवलिया, महेश बसवाल, राजेश बाहेती, दिनेश वर्मा, रईस पटेल, यूसुफ पटेल, निक्की रॉय, रीना चौहान, रुबिका दीवान, डॉक्टर महिपाल सिंह दिलीप मुकाती, सुरेश चौहान व राजेश परमार द्वारा किया गया। अतिथिति स्वागत  सुधीर जेकब, जितेंद स्वामी, शैलेन्द्र प्रजापत, संजय कराड़े, शुभम जैन, रामेश्वर चौहान ने किया। प्रतियोगित में निर्णायक की भूमिका संजीव राज़दान, आकांक्षा कांबले, सुमित पालीवाल, धर्मेंद पालीवाल, मनीष पालीवाल, मनोज जांगिड़, योगेंद्र हार्डिया, आदित्य द्विवेदी, दिलीप भुरिया, मनोज शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन विकास जोशी ने किया और आभार नरेंद्र  पाटीदार ने माना।

Subscribe to our Newsletter