युवराज की प्रेरणा से तेज पारी खेल पाया : अभिषेक
Apr 06, 2024
नई दिल्ली । सनराईजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2024 के एक अहम मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिलने के बाद पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को इसका श्रेय दिया है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 308 के स्ट्राइक रेट से रन बताकर सबको हैरान कर दिया। अभिषेक ने कहा, गेंदबाजी करते समय हमें लगा था कि ये धीमा विकेट है। इससे हमें पता चल गया कि हम पावरप्ले में आधिक से अधिक रन बना सकते हैं। इस आईपीएल से पहले हमारे पास अभ्यास के लिए अच्छा अवसर था। हमें पता था कि बड़े स्कोर ही जीत के लिए चाहिये। इसलिए मैंने उसी अनुसार बल्लेबाजी की। इसकी लिए प्रेरित करने वाले युवराज सिंह, ब्रायन लारा का मैं आभारी हूं।
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने 12 गेंदों पर 37 रन बना दिये। उन्होंने 308 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अभिषेक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाये। इस मैच में जीत के साथ ही सनराईजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गयी है। अब उसके खाते में 4 अंक हो गए हैं। उसे बेहतर रन रेट का भी लाभ मिला है।