विश्वकप फा स्कोइनल में कमर बना हार का कारण-मोहम्मद शमी
Nov 24, 2023
अमरोहा भारत की मेजबानी में खेला गया क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में टीम इण्डिया को मिली हार पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि हार के लिए कई वजह होती है कम स्कोर एक वजह रही, वीआईपी के आने की वजह से भी प्रेशर होता है और रात में बैटिंग करने पर अधिक रन बनते है क्योंकि शाम को ओस की वजह से पिच गीली हो जाती है और बॉल स्विंग करती है।
विश्वकप में अपने गेंदबाजी से विपक्षियों की टीम को घुटने टेकने पर मजबूर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने पैतृक गांव अमरोहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया खास बातचीत की और विश्वकप के फाइनल मैच में मिली हार पर चर्चा की। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने गांव में स्टेडियम की सौगात देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने फाइनल मैच में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का भी जिक्र कर उनकी सराहना की है। उनका कहना है कि हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और सभी का मनोबल बढ़ाने का काम किया। शमी के अनुसार हार के बाद दुखी और आत्मविश्वास खो रहे खिलाड़ियों में नई जान फूंकने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।