विराट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष दस में शामिल

गेंदबाजी में अश्विन शीर्ष पर कायम 

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नौवें स्थान पर आये हैं। इसी के साथ ही विराट की एक बार फिर शीर्ष दस में वापसी हुई है। कोहली की एक साल बार शीर्ष दस में वापसी हुई है। इससे पहले वह 2022 में शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। उन्हें मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन से चार स्थान का लाभ मिला है। उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी में 38 जबकि दूसरी पारी में 76 रन बनाये थे। 

वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन नंबर एक पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के जो रूट दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ  तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 14वें स्थान पर फिसल गये हैं। रोहित पहले टेस्ट में रन नहीं बना पाये थे। दोनो पारियों को मिलाकर उन्होंने केवल पांच रन बनाये थे। वहीं केएल राहुल पहले टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के कारण 11 स्थान के लाभ के साथ ही 51वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने श्रृंखला के शुरूआती मैच में 101 और चार रन बनाये थे। 

दूसरी ओर गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन नंबर एक पर कायम हैं।  अश्विन को हालांकि पहले टेस्ट में एक ही विकेट मिला था। वहीं रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह चौथे और पांचवें स्थान पर आये हैं। जडेजा हांकि ऑलराउंरों की सूची में नंबर एक पर  जबकि अश्विन को दूसरा स्थान मिला है। टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम नंबर एक बनी हुई हैं। 


Subscribe to our Newsletter