विराट ने एल्गर को दी यादगार विदायी

केपटाउन  भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मेजबान दक्षिण के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में अपनी खेलभावना से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस मैच में विराट ने अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को झुककर एक यादगार विदायी दी। दूसरी पारी में जब मुकेश की गेंद पर एल्गर का विकेट गिरा तो विराट ने जश्न नहीं मनाया और अन्य खिलाड़ियों को भी जश्न न मनाने को कहा। 

इसके साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी एल्गर को विदाई देने को कहा। जिसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी एल्गर को झुककर बधाई दी। विराट इसके बाद एल्गर से गले मिले। इसका एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर आ रहा है। वहीं अपने आखिरी टेस्ट में एल्गर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाये। वह पहली पारी में 4 रन जबकि दूसरी पारी में केवल 12 ही बना पाये। एल्गर ने हालांकि इस सीरीज के पहले टेस्ट में शतक लगाया था। इस मैच में नियमित कप्तान टैंबू बाउमा के घायल होने के कारण् बाहर होने से टीम की कप्तान एल्गर के पास थी। 


Subscribe to our Newsletter