राहुल को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवार्ड मिलने पर विराट ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Oct 16, 2023
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी टीम को उत्साहित बनाये रखने के लिए आजकल हर मैच के आधार पर सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवार्ड दे रहा है। विश्वकप के शुरुआती मुकाबले में ये अवार्ड विराट कोहली को जबकि दूसरे मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को मिला था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए ये रिकार्ड केएल राहुल को मिला है। इसी को लेकर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें विराट की प्रतिक्रिया काफी मजेदार रही। हुआ यूं कि राहुल को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवार्ड मिलने पर विराट ने अपना सिर पकड़ लिया।
इस मैच में विकेटकीपिंग करते हुए राहुल ने अच्छे कैच पकड़े थे। इस कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवार्ड मिला। वहीं जब राहुल के नाम की घोषणा हुई तो सभी ने तालियां बजायीं पर विराट ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इस मैच में राहुल ने अच्छी विकेटकीपिंग करते हुए गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया था। जिससे वे पाक बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल हुए थे।