कोहली के बेल्स रखते ही विकेट गिरने का वीडियो वायरल
Dec 28, 2023
सेंचुरियन । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में एक अजीब वाकया देखने में आया। इसमें देखा गया कि मेजबान टीम की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही भारतीय टीम के विराट कोहली स्टम्प्स पर बेल्स रखकर आए, वैसे ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विकेट मिल गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो भेजा है।
इसमें कोहली बेल्स को स्टम्प्स पर रखते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में कोहली को देखकर लग रहा है जैसे वे बेल्स से कुछ कह रहे हैं। इसके तत्काल बाद बल्लेबाज आउट हो गये। बुमराह ने टोनी डी जोर्जी और कीगन पीटरसन को आउट किया। ऐसे में प्रशंसक कहने लगे कि विराट ने जादू किया है। इससे पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आये थे। पांड्या विश्व कप 2023 के एक मुकाबले के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंद से कुछ कहते नजर आ रहे थे। तब भी प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में जादू करने की बातें कही थीं।