दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर प्रॉक्टर नहीं रहे

जोहांसबर्ग । दक्षिण अफ्रीकी के पूर्व क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि प्रॉक्टर की पत्नी मैरीना ने जानकारी दी है कि दिल की सर्जरी के दौरान जटिलताओं के उनकी मौत हुई है। 

प्रॉक्टर का अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा था पर इसके बाद भी उन्हें टेस्ट का एक बेहतरीन खिलाड़ी माना माना जाता था। इस क्रिकेटर ने अपने करियर में सात टेस्ट मैच खेले। ये सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थे। इसके अलावा उन्होंने 15.02 के औसत से 41 विकेट लिए। उनके खेले गए सभी सात टेस्ट मैचों में से छह में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। 

उन्होंने साल 1969 से 1970 के बीच दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर 4-0 से जीत के दौरान अहम पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 1992 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाया। वह टीम के मुख्य कोच भी बने थे और वह इसके साथ ही साल 2002 और 2008 के बीच आईसीसी मैच रेफरी भी रहे थे। 


Subscribe to our Newsletter