महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने दर्ज की अपनी पहली जीत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

बेंगलुरु । किरण नवगिरे और कप्तान हीली की शानदार बल्लेबाजी से यूपी वारियर्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर इस सत्र में अपना पहला मुकाबला जीता। इस मैच में टॉस जीतकर वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुम्बई की टीम इस मुकाबले में छह विकेट पर 161 रन ही बना पायी। इसके बाद जीत के लिए मिले 162 रनों के लक्ष्य को वारियर्स ने किरण और हीली की अच्छी बल्लेबाजी से हासिल कर लिया। हीली ने 50 रन जबकि किरण ने 31 रन बनाये।

वहीं इसके बाद ग्रेस हैरिस ने 38 जबकि दीप्ति शर्मा ने 27 रन बनाये। वारियर्स के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। किरण ने शुरुआत में ही चार चौके लगाकर 17 रन बनाए। इसके बाद हीली ने दो चौके लगाकर केवल 50 रन की पारी खेली। किरण ने इसके बाद छक्का लगाकर अपनी टीम का रन रेट और बढ़ा दिया। टीम ने पावर प्ले में सबसे ज्यादा 61 रन बनाये।

इस्सी वोंग ने ताहलिया मैक्ग्रा और हीली को आउट कर दिया। इसके बाद ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 65 (36) रनों की साझेदारी के साथ यूपीडब्ल्यू को जीत दिलायी।  हरमनप्रीत कौर के नहीं होने से नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में उतरी मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की पर वे  वारियर्स के बल्लेबाजों पर अंकुख नहीं लगा पायीं। 


Subscribe to our Newsletter