बेकाबू बाइक पत्थर के साइन बोर्ड से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Dec 23, 2023

भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में बीती रात पार्टी मनाकर जा रहे तीन दोस्तो की बेकाबू हुई बाइक सड़क किनारे लगे पत्थर के साइन बोर्ड से से टकरा गई। घटना में घायल तीनो दोस्तो को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया वहीं दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित बरखेड़ी कलों में रहने वाला 26 वर्षीय नवीन पिता लक्ष्मी नारायण निजी काम करता था।

क्षेत्र में ही रहने वाले दोस्त सोनू उर्फ सूर्या (26) और बरखेड़ी निवासी शुभम वर्मा से उसकी खासी दोस्ती थी। शुभम ने पुलिस को बताया की वह बाउंसर का काम करता है, और शुभम प्लाइवुड कंपनी में नौकरी करता है। वो तीनो शुभम की बाइक से पार्टी करने एक ढाबे पर गये थे, यहां पर उन्होंने शराब पी और इसके बाद तीनों खाना खाने बाइक से जवाहर चौक गये। रात करीब दो बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सोनू उर्फ सूर्या चला रहा था, नवीन बीच में और शुभम आखिर में बैठा था। जवाहर चौक से बरखेड़ी लौटते समय भदभदा चौकी के नजदीक फॉरेस्ट बेरियर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से उतरकर किनारे लगे पत्थर रत साइन बोर्ड से जा भिड़ी। प्रदसे में तीनों को गंभीर चोट आई थी।

बाद में तीनों घायलों को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक पर बीच में बैठे नवीन के सिर समेत शरीर में घातक चोंटे आई थी, इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनो साथियों का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजते हुए घटना की जॉच शुरु कर दी है। 


Subscribe to our Newsletter