एमपी नगर की ज्वेलर्स को झांसा देकर दो महिलाओ ने सोने की अंगूठी पर किया हाथ साफ

Aug 12, 2024

 भोपाल ।  राजधानी के एमपी नगर में एक ज्वेलर्स की दुकान के संचालक को झांसा देकर दो शातिर महिलाएं एक लाख रुपए कीमत की एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गई ।  इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एमपी नगर के जोन वन में तनिष्क ज्वेलर्स बना हुआ है इसके प्रबंधक विवेक झा थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 8  बजे उनकी दुकान में वह महिलाएं सोने चांदी की जेवरात खरीदने आई थी और जब कुछ देर बाद चली गई तब जेवरातों की गिनती की गई तो उसमें एक सोने की अंगूठी कम निकली पुलिस अब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इन दोनों शातिर महिलाओं की तलाश कर रही है ।

Subscribe to our Newsletter