सिंन्धी कालोनी स्थित दरबार मे तीन दिवसीय कार्यक्रमो का शुभारंभ 11 दिसंबर से होगा
Dec 02, 2024
राजधानी के बैरसिया रोड़ स्थित सिंन्धी कालोनी में श्री चिमनधाम दरबार मे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 11 दिसंबर से होगा।दरबार के प्रमुख विनोद उदासी ने बताया कि श्री गीता जयंती महोत्सव एवं
श्री बाबा चिमनदास उदासी जी का 60वाँ स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा
11 दिसंबर को
श्री गीता जयंती के शुभ पावन अवसर पर 2 दिवसीय श्री गीता साहिब का पाठ आरंभ होगा जो सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7:30 तक प्रतिदिन पाठ एवं सत्संग कीर्तन होगा।
12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सत्संग कीर्तन होगा एवं शाम 5 बजे से 7:30 तक श्री गीता जी के पाठ का भोग समापन फूलों की होली के साथ होगा।
13 दिसंबर को संत शिरोमणी बाबा चिमनदास उदासी जी का 1 दिवसीय वर्सी महोत्सव कार्यक्रम सुबह 11 से 2 बजे तक श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर ग्रंथ के पाठ का भोग समापन होगा एवं सत्संग कीर्तन एवं पल्लव के साथ समापन होगा।सभी से अपील की गई है कि
माताएं, बहिने व कन्याएं, भाई - बंधु सभी धर्म प्रेमियों से हाथ जोड़कर विनती है की सभी शालीनता के वस्त्र पहनकर एवं सिर को ढककर उपस्थित हो व दरबार की मर्यादाओं का पालन करने में हमें सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बावा मोहनदास उदासी, विनोद उदासी ने की है ।