धोनी के संन्यास के बाद इस कारण मेरा प्रदर्शन नीचे आया : कुलदीप

मुम्बई । हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है कि पूर्व कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद कुछ समय तक मेरी गेंदबाजी प्रभावित हुई। कुलदीप ने कहा कि धोनी गेंदबाजों से बात करने के साथ ही उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए सलाह भी देते थे। ऐसे में विकेट लेना आसान होता था। वहीं उनके भारतीय टीम में नहीं होने से प्रदर्शन में गिरावट आना स्वाभाविक था। 

कुलदीप ने कहा कि धोनी के संन्यास लेने के बाद उन्हें स्वयं से ही विकेट लेने की रणनीति बनाने में कुछ समय लगा। इसलिए मैं चाहता था कि वह अधिक खेले क्योंकि जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो यह हमारे लिए बहुत आसान था। धोनी के संन्यास लेने के बाद गेंद से मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करता है पर जब वह व्यक्ति आपके ऊपर नहीं होता तब अचानक सब कुछ आपके कंधों पर आ जाता है। ऐसे में आपको स्थिति पर प्रतिक्रिया करने में समय लगता है। इसी कारण बीच के समय में उनका प्रदर्शन नीचे आया था। इसके बाद धीरे-धीरे आप समझ जाते हैं और आत्मनिर्भर बन जाते हैं।

कुलदीप ने कहा कि मैं और यजुवेन्द्र चहल जब गेंदबाजी करते थे तो धोनी हुत सारे टिप्स देते थे। जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता था तो मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं गेंदबाजी करता था और वह फील्डिंग जमा देते थे। इसमें कोई संदेह नहीं कि मैंने उनके साथ जो समय बिताया वह बहुत अच्छा था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप को अच्छी बल्लेबाजी करते भी देखा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मुझसे कहा गया था कि मेरे पास बल्लेबाजी का काफी कौशल है पर मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला कि मुझे रन बनाने ही होंगे। अगर मैं अहम हालातों परिस्थितियों में टीम के लिए योगदान दे सकता हूं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो इससे टीम को ही लाभ होगा 


Subscribe to our Newsletter