धोनी इस कारण निचले क्रम पर उतर रहे : हसी

चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को इस बार बल्लेबाजी के लिए आठवें नंबर पर रखा गया है जिससे प्रशंसक हैरान हैं। वहीं बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा कि ‘इंपेक्ट प्लेयर नियम के कारण बल्लेबाजी क्रम लंबा हो गया है, इसलिए ऐसा ऐसा हो रहा है। ‘इंपेक्ट प्लेयर नियम गत वर्ष 2023 सत्र से शुरू किया गया था। इसमें हर फ्रेंचाइजी को पांच खिलाड़ियों को नामित करने की अनुमति मिलती है और इनमें से एक मैच के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरता है। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके टीम को जीत मिली थी पर इस मैच में सातवें नंबर तक भी जब धोनी नहीं उतरे तो दर्शक आशंकित हो गये थे। इसी को लेकर हसी ने कहा, ‘मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का स्पष्ट निर्देश है कि मुकाबले को आगे बढ़ाते रहें। ‘इंपेक्ट प्लेयर नियम ने बल्लेबाजी क्रम को लंबा कर दिया है जिसमें धोनी आठवें नंबर पर रखे गये हैं। उन्होंने कहा, ‘इसी कारण ऊपरी क्रम के बल्लेबाज बिना किसी दबावा के आक्रामक  रुख अपना सकते हैं। उन्हें निश्चित रूप से कोच और कप्तान का समर्थन प्राप्त है। उन्हें पता है कि अगर वे आक्रामक खेलते समय विकेट भी गंवा देते हैं तो भी धोनी आगे आकर हालात संभाल लेंगे। 

सुपरकिंग्स के लिए अब तक न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविंद्र ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्रेनिंग के दौरान रचिन के साथ कैसे काम किया, इस बारे में हसी ने कहा कि उन्हें ‘अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने को कहा गया। उन्होंने कहा, ‘उसने बेहतरीन शुरुआत की है, यह देखना शानदार है। वह यहां काफी ऊर्जा के साथ आया है और अधिक सीखना चाहता है और टीम पर सकारात्मक प्रभाव डालना चाहता है। 


Subscribe to our Newsletter