शाहपुरा के बंसल अस्पताल में खड़ी कार से स्टेफनी चोरी कर ले गए चोर ।

Dec 02, 2024

  भोपाल ।  राजधानी में चोरों द्वारा लोगों के सुने मकानों दुकानों में चोरी की वारदात तो की जा रही है साथ ही वाहन चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती जा रही है वहीं चोर बदमाशों ने बंसल अस्पताल में इलाज कराने आए एक व्यक्ति की कार की स्टेफनी खोलकर चोरी कर ले गए ।  इस स्टेफनी की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है शनिवार रात 10:30 बजे राजेंद्र कुशवाहा अस्पताल आए थे  घर जाने के लिए वापस अपनी कार के पास आए तो उनके पीछे की स्टेफनी गायब मिली और ईट के सहारे कार खड़ी हुई थी परेशान कुशवाहा ने तुरंत थाने पहुंचकर  चोरी होने का मामला दर्ज करा दिया उधर एमपी नगर के जोन वन स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से सुभाष कुमार की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया वहीं हबीबगंज इलाके के विट्ठल मार्केट के सामने बनी होटल में प्राची सिंघल नाम की युवती की एक्टिवा स्कूटर चोरी चली गई तो उधर एम्स पार्किंग से रोहित यादव की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।  पुलिस ने सभी चोरी के मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Subscribe to our Newsletter