ऋषभ , बुमराह ओर कमिंस सहित आईपीएल में वापसी करेंगे ये सात दिग्गज

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सत्र से इस बार ऋषभ पंत , जसप्रीत बुमराह सहित सात स्टार खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। इससे इस लीग का आकर्षण भी बढ़ना तय है। लीग के वापसी कर रहे इन खिलाड़ियों में के अलावा श्रेयस अय्यर, केन विलियम्सन पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जॉनी बेयरस्टो जैसे नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की वापसी से सबसे ज्यादा लाभ कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को होगा। केकेआर के दो खिलाड़ी उसे वापस मिले जाएंगे। इसमें श्रेयस अय्यर और मिचेल स्टार्क हैं 

विकेटकीपर बैटर ऋषभ कार हादसे के करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे। ऋषभ पिछले आईपीएल से बाहर रहे थे। ऐसे में उनके दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने की उम्मीद है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिट नहीं होने के कारण आईपीएल के पिछले सत्र से बाहर रहे थे। इस बार वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। बुमराह ने हाल ही में खत्म हुई भारत-इंग्लैंड सीरीज में 19 विकेट लिए थे। 

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर भी एक साल के बाद आईपीएल में खेलेंगे। उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी बेहतर होगी। अय्यर पिछले साल चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे।वहीं ऑस्टेलिया के मिचेल स्टार्क इस बार केकेआर की ओर से खेलते दिखेंगे। केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। स्टार्क 8 साल बाद आईपीएल में लौटे हैं। ऑस्टेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी आईपीएल में एक साल बाद लौट रहे हैं। कमिंस ने गत वर्ष व्यस्त कार्यक्रम  को देखते हुए आईपीएल से नाम वापस ले लिया था। इस बार वह सनराइजर्स हैदराबाद ने की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे। कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा है और उन्हें कप्तान भी बनाया है।  

वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के लिए आईपीएल 2023 अच्छा नहीं रहा था। विलियम्सन तब चोटिल होने के कारण वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस बार वे फिट हैं और गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो भी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए नहीं खेल पाए थे। उन्होंने लीग से ठीक पहले सर्जरी कराई थी और रिकवरी के लिए उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था पर इस बार वह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। 


Subscribe to our Newsletter