सुपर फोर में भारत-पाक मैच के लिए रहेगा रिजर्व डे


मुम्बई । एशिया कप 2023 में अब 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर फोर मुकाबला हर हाल में पूरा होगा। इसका कारण है कि इस मैच के लिए रिजर्व डे (अतिरिक्त दिन) रखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कहा है कि भारत-पाक मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा जाएगा। ऐसे में पहले दिन बारिश की वजह से जहां खेल को रोका जाएगा। वहीं से दूसरे दिन ये शुरु होगा। 

भारत और पाक के बीच सुपर-4 का मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाना है। इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से ही लगातार बारिश हो रही है। यही वजह है कि इन मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में कराने की बात कही गयी थी पर एसीसी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 

 


Subscribe to our Newsletter