देर रात शराब पार्टी से लौटा था युवक, सुबह घर की सीढ़िया पर मिला मृत ।
Dec 06, 2024
भोपाल । राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है इस मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके के नेहरू नगर में ब्यावरा निवासी 34 साल का सत्य नारायण यादव भोपाल में पढ़ाई करने वाले अपने भाई के पास आया हुआ था बुधवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने गया था जब रात 1 बजे वह लौट कर आया तब वह दूसरी मंजिल पर चढ़ने-चलते बेसुध होकर एक तरफ बैठ गया सुबह जब लोग सीढ़ी से उतरे तब उन्होंने देखा कि सतनारायण दीवार से टिका हुआ बैठा है उन्होंने उसे उठाने की कोशिश करी परंतु वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा लोगों ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के द्वारा उसे निकट के अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
उसके बाद पुलिस ने सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटोस देखे तो उसमें मिथिलेश रात 1 बजे लड़खड़ाते हुए सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखाई दिया और फिर एक किनारे सीडीओ पर बैठ गया फिर वह सुबह सोकर नहीं उठा फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है 2 वर्ष पूर्व सतनारायण यहां पढ़ाई करने आया हुआ था और फिर उसके बाद अपने गांव ब्यावरा चला गया था ।