ईद-मिलाद और रक्षाबंधन पर शेयर बाजार खुला रहेगा
Aug 25, 2026
- बीएसई और एनएसई के आधिकारिक कैलेंडर में शामिल नहीं हैं ये त्योहार
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन के मौके पर बाजार बंद रहने को लेकर चल रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सामान्य कारोबार जारी रहेगा। ये दोनों दिन शेयर बाजार के आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर का हिस्सा नहीं हैं। सिर्फ इक्विटी बाजार ही नहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी ट्रेडिंग जारी रहेगी।
इसके साथ ही, 2026 में शेयर बाजार के लिए कुछ अन्य अवकाश भी निर्धारित हैं:
14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा
10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस
खास बात यह है कि 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। बीएसई और एनएसई इस सत्र के समय की घोषणा दिवाली से पहले करेंगे।