देश में फुटबाल की व्यापकता की जिम्मेदारी डा.पाण्डेय को सौंपी गई
Jul 18, 2023
युगप्रदेश नयी दिल्ली ब्यूरो:- ऑल इण्डिया फुटबॉल फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को मूर्त रुप देने के लिए गम्भीर प्रयास आरम्भ कर दिये हैं। इस दिशा में शोध, गहन अध्ययन एवं डेटा बेस को लेकर दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद स्थित आईएमटी ने पहल करते हुए खेलों में शोध, अध्ययन एवं डेटाबेस तैयार करने के लिए प्रथम ’’स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर’’ की स्थापना की है। इस स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर की कमान युवा लेखक एवं खेल शोधकर्त्ता डॉ. कनिष्क पाण्डेय के हाथों में सौंपी गई है।
डॉ. कनिष्क पाण्डेय ने बताया कि शोध, गहन अध्ययन एवं डेटा बेस को लेकर विश्व मंे जितने भी स्पोर्ट्स पावर है उनके पास डेटा बेस और प्रमाणिक शोध लगातार उपलब्ध होते रहते हैं। इन देशों के उच्च शिक्षण संस्थान उन्हें बराबर शोध, अध्ययन एवं डेटा बेस उपलब्ध करवाते रहते हैं। परन्तु भारत में खेलों को लेकर इस प्रकार के शोधपरक अध्ययन संस्थान है ही नहीं। इसी क्रम में यह एक शुरूआत गाजियाबाद में की गई है।
इसी विषय को लेकर ऑल इण्डिया फुटबॉल फेडरेशन ने आईएमटी के साथ फुटबॉल में भारत को वर्ल्ड पावर बनाने के लिए शोध, गहन अध्ययन एवं डेटा बेस तैयार करने के लिए एमओयू पिछले दिनों किया। इस पर फेडरेशन की ओर से महासचिव डॉ. शाजी प्रभाकरन तथा आईएमटी गाजियाबाद की ओर से डॉ. विशाल तलवार द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
इस मौके पर डॉ. शाजी प्रभाकरन, महासचिव, ऑल इण्डिया फुटबॉल फैडरेशन, जयदीप बसु, निदेशक, मीडिया एवं कम्यूनिकेशन, रजक जमान, हैड, पार्टनरशिप एवं कोलोबरेशन, डॉ. विशाल तलवार, निदेशक, आई.एम.टी. गाजियाबाद, डॉ. कनिष्क पाण्डेय, हैड, स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर, आई.एम.टी. गाजियाबाद, प्रो. निविशा सिंह तथा प्रो. निहार अमोनकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।