सभी चारों मैचों की पिचें अच्छी रही : स्टोक्स
Feb 27, 2024
रांची । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय टीम के खिलाफ मिली करारी हार पर निशारा जतायी पर बाद कहा कि उन्हें पिच से कोई शिकायत नहीं है। रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैड टीम भारतीय स्पिनरों के सामने टिक नहीं पायी थी। इस प्रकार सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है
स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, ‘अब तक सभी चारों मैचों की पिचें अच्छी रही हैं। हमें पिच से कोई शिकायत नहीं, विकेट बहुत अच्छे रहे हैं और सभी में परिणाम आये हैं। साथ ही कहा कि आप सीरीज में सभी मैच जीतना चाहते हैं पर परिणाम इसपर आधारित रहता है कि आप कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं। मुझे लगता है कि अब तक इस सीरीज ने हमारे साथ ही भारतीय टीम को भी कई प्रतिभाएं दी हैं। मैं क्रिकेट का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है।’ इस सीरीज में जहां इंग्लैंड को शोएब बशीर जैसा स्पिनर मिला। वहीं भारत को भी ध्रुव जुरेल और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी मिले हैं।