डेब्यू टेस्ट में ‎पहला विकेट क्लीन बोल्ड, फिर भी नॉटआउट रहा बल्लेबाज

-वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे 5 गेंदबाज हैं जिन्होंने पहली बार ‎नोबॉल पर विकेट ‎लिया

नई दिल्ली । करियर के पहले मैच में डेब्यू के दौरान अपना पहला विकेट लेने के बावजूद प्लेयर की खुशी काफूर हो गई। दरअसल कुछ ऐसा ही वाकया भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के साथ हुआ। आकाश दीप ने डेब्यू मैच की पहली पारी में जब इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली को बोल्ड किया तब उन्हें पता नहीं था कि वह गेंदबाजी करते समय ओवर स्टैप कर गए हैं। इस तरह क्लीन बोल्ड होकर भी क्राउली नॉटआउट रहे।

बता दें ‎कि वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे 5 बदकिस्मत गेंदबाज हैं जिन्होंने करियर के पहले टेस्ट में पहला विकेट लिया जो बाद में पता चला की वो नोबॉल थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के जरिए इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। उन्होंने रांची टेस्ट मैच में अपने पहले स्पैल के दूसरे ही ओवर में ओपनर जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाद में अंपायर ने जब नो बॉल का इशारा किया तब वह हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने क्राउली सहित कुल 3 विकेट चटकाए। आकाश दीप ने बाद में कहा भी कि उनके दिमाग में यही चल रहा था कि कहीं क्राउली बड़ा स्कोर ना कर दें। 

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट जो लिया वो बाद में नोबॉल निकली। जब‎कि मलिंगा ने ऑस्ट्रेलिया के डेरेन लेहमन को 2004 में नो बॉल पर आउट किया था। हालांकि बाद में मलिंगा इससे सबक लेकर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज बने। इंग्लैंड के वर्तमान टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ भी डेब्यू टेस्ट मैच में इस तरह का वाकया हो चुका है। स्टोक्स ने अपने डेब्यू टेस्ट में खूबसूरत इनस्विंगर पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को आउट किया था। लेकिन वह नो बॉल की वजह से नॉटआउट करार दिए गए 2013-14 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड 0-5 से सीरीज गंवा बैठा था।

इसी तहर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भी अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं। मार्क वुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2015 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वुड ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में विस्फोटक ओपनर मार्टिन गुपटिल को आउट किया था जो बाद में नो बॉल निकली। इंग्लैंड के पेसर टॉम करेन भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। टॉम ने साल 2017 में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर को 99 के स्कोर पर कैच कराया लेकिन बाद में वह नो बॉल निकली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बाद में सेंचुरी जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।


Subscribe to our Newsletter