महापौर श्रीमती राय के मुख्य आतिथ्य में श्री माँ आशापुरा दरबार के 40वां निःशुल्क नेत्र शिविर ‘‘नेत्र ज्योति यज्ञ’’ संपन्न

Dec 20, 2024

महापौर श्रीमती राय ने शिविर में कंबल वितरित भी किए 

 भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आतिथ्य में श्री माँ आशापुरा दरबार का 40वां निःशुल्क नेत्र शिविर ‘‘नेत्र ज्योति यज्ञ’’ संपन्न हुआ। 

महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को कोहेफिजा स्थित श्री माँ आशापुरा दरबार द्वारा आयोजित 40वां निःशुल्क नेत्र शिविर ‘‘नेत्र ज्योति यज्ञ’’ संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती मालती राय ने शिविर में आये गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किये और श्री माँ आशापुरा दरबार द्वारा निरंतर नेत्र शिविरों के आयोजनों को अनुकरणीय उदाहरण निरूपित करते हुए माँ आशापुरा दरबार की संस्थापिका सुश्री गीता माता एवं अन्य सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री माँ आशापुरा दरबार की संस्थापिका सुश्री गीता माता, महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


Subscribe to our Newsletter