टेनिस स्टार सांचेज और उनके पूर्व पति धोखाधड़ी के दोषी पाये गये
Jan 18, 2024
बार्सिलोना । स्पेन की एक अदालत ने दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी अरांत्जा सांचेज विकारियो और उनके पूर्व पति को धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी पाया है। बार्सिलोना की अदालत ने पाया कि सांचेज और उनके पूर्व पति ने कई मिलियन यूरो का कर्ज वापसी से बचने के लिए अपनी संपत्ति को छुपाया था।
इस मामले में सांचेज को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई पर अदालत ने इस उनकी पहली गलती मानकर सजा माफ कर दी। वहीं उनके पूर्व पति जोसफ सांटाकाना को कोई राहत न देते हुए 3 साल 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इन दोनों को ही 66 लाख यूरो करीब (71 लाख डॉलर) का जुर्माना भी देना होगा। अरांत्जा ने चार बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।