वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इं‎डिया की जर्सी हुई लॉन्च

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इं‎डिया की जर्सी लॉन्च कर दी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्शन के साथ इसका वीडियो जारी किया है जिसमें आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की गई है। वीडियो पर कैप्शन दिया गया है- 1983 द स्पार्क, 2011 -महिमा, 2023 -सपना। असंभव नहीं ये सपना है अपना।

जर्सी की बाईं ओर बीसीसीआई लोगो के साथ 2 स्टार भी लगे हैं जोकि भारत की दो वनडे विश्व कप जीत का प्रतीक हैं। जर्सी में प्रत्येक सितारा एक विश्व कप जीत का प्रतीक है। बता दें ‎कि विश्व कप में टीम इंडिया अक्टूबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आईसीसी 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।



Subscribe to our Newsletter