सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के लिए रवाना

नई दिल्ली । टीम इं‎डिया साउथ अफ्रीका दौरे पर आज रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 भारतीय टीम बुधवार तड़के साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने बेंगलुरु से दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी। सूर्या की कप्तानी में भारत ने हाल ही में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। ऐसे में भारतीय युवा खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। साउथ अफ्रीका में हालांकि टीम इंडिया के लिए हमेशा से मुश्किलें पेश आई हैं। यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। रिंकू सिंह ने फ्लाइट के अंदर से सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव दिखाई दे रहे हैं। बता दें ‎कि रिंकू सिंह का यह पहला साउथ अफ्रीका दौरा है। 26 साल के इस बैटर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रवि बिश्नोई भी पहली बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए हैं। टीम इंडिया की यंगिस्तान पूरे जोश में है और कुछ कर गुजरने को तैयार है। 

सभी युवा खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारों में शुमार हैं। टी20 विश्व कप का आयोजन जून 2024 में वेस्टइंडीज में होगा। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका में आजमाने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 105 रन बना। वह सिर्फ एक बार आउट हुए। लेफ्ट हैंड इस बैटर ने लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रिंकू ने बतौर फिनिशिर की भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने वाले पहले बैच में टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित हेड कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ आदि शामिल थे। 


Subscribe to our Newsletter