टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस नियम से सुपरआठ के पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश को 28 रनों से हराया

कमिंस ने ली हैट्रिक 

नॉर्थ साउंड । ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित टी20 विश्व कप क्रिकेट में अपने पहले ही सुपरआठ मुकाबले में बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 140 रन बनाये। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हैट्रिक लगायी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 141 रनों का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। तभी बारिश शुरु हो गयी ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजयी घोषित कर दिया गया 

क्योंकि नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय 72 रन होना था पर वह उसे 28 रन अधिक बना चुकी थी। ऐसे में उसे 28 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया। 

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत की। हेड 31 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर 53 रन जबकि ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक और मैच जीतना होगा। इसके साथ ही शीर्ष की टीमों से उन्हें अपना नेट रन रेट भी बेहतर रखना होगा। 

वहीं इससे पहली बांग्लादेश की पारी के दौरान तंजीद हसन खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गये। लिटन दास 16 रन बनाकर आउट हो गए।  एडम जाम्पा ने लिटन दास को बोल्ड किया।

इसके बाद रिशाद हौसेन 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान नजमुल हौसेन शंतो 41 बनाकर आउट हुए। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मैच में विफल रहे।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस ने इस मैच के 18वें ओवर में महमूदुल्लाह और महेदी हसन को आउट करने के बाद 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर हृदॉय को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की।


Subscribe to our Newsletter