सुजी बेट्स टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं विराट से आगे निकलीं

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सुजी बेट्स अब टी20 प्रारुप में सबसे अधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर बन गयी हैं। सुजी ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 38 गेंदों में 45 रन बनाकर विराट के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।सुजी ने 149 टी20 मुकाबलों में 29.78 की औसत से 4021 रन बनाये हैं जिसमें 26 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने इस प्रारुप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटर विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 115 मैचों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं, जिसमें 37 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। 

महिला क्रिकेट में अब तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग के नाम 132 टी20 मुकाबलों में 36.61 की औसत से 3405 रन हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं, जिसमें 15 अर्द्धशतक और दो शतक शामिल हैं। इसी प्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 155 मैचों में 28.16 की औसत से एक शतक और 11 अर्द्धशतक के साथ ही 3154 रन बनाए हैं। 

 


Subscribe to our Newsletter