सूर्यकुमार ने विराट के एक रिकार्ड की बराबरी की

बारबाडोस । आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप क्रिकेट में अपने पहले ही सुपरआठ मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार को इस मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।  इसी के साथ ही सूर्या ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के 15 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसमें खास बात ये है कि सूर्या ने विराट की तुलना में आधे मैच में ही ये उपलब्धि अपने नाम की है। सूर्यकुमार ने 64वां मैच में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया जबकि विराट ने इसके लिए 120 मैच खेले थे।  

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें बहुत मेहनत लगी टी20 विश्वकप में इस बार ये अवार्ड हासिल करने वाले सूर्या पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस टूर्नामेंट के लीग मैच में गेंदबाज हावी रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें सफलता के लिए अपने गेम प्लान के अनुसार चलना होगा और उसके अनुसार खेलना होगा।


Subscribe to our Newsletter