सनराइजर्स की सलामी जोड़ी असफल रही, हेड के एक रन पर आउट होने से बदला मैच

हैदराबाद । आईपीएल 2024 में तूफानी अंदाज में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद को इस सत्र में पहला बड़ा झटका लगा है जब टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो में ही असफल रही और उसे   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में आरसीबी के गेंदबाज सफल रहे। मैच में बड़ा बदलाव ये दिखा कि सनराइजर्स की सलामी जोड़ी विफल रही। पहले ही ओवर में आरसीबी को ट्रेविस हेड का विकेट मिल गया उन्हें विल जैक्स ने आउट किया। अब तक इस सत्र में आक्रामक बल्लेबाजी कर दबाव बनाने वाले हेड पहले ही ओवर में पेवेलियन लौट गये। इससे टीम पर दबाव आ गया और उसके विकेट एक के बाद एक गिरने लगे। 

इस मैच में आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर स्वापनिल सिंह ने एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन को एक ही ओवर में पेवेलियन भेजकर सनराइजर्स पर दबाव बना दिया। इसके बाद आरसीबी हावी होती चली गयी। टीम को पहली सफलता विल जैक्स ने आक्रामक बल्लेबोज ट्रेविस हेड को एक रन पर पेवेलियन भेजकर हासिल की।


Subscribe to our Newsletter