विश्वकप के बाद स्टोक्स के घुटने की सर्जरी होगी


भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे 

नई दिल्ली । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एकदिवसीय विश्वकप के बाद अपने घुटने की सर्जरी करायेंगे। ऐसे में वह अगले साल टेस्ट सीरीज के लिए होने वाले भारत दौरे से बाहर रहेगे। स्टोक्स घुटने की चोट के कारण इस गेंदबाजी करते नहीं दिखे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के अंतिम 3 मैचों में बल्लेबाज के तौर पर ही उतरे। वह  न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। स्टोक्स ने कहा कि वह वर्ल्ड कप के बाद घुटने की सर्जरी करायेंगे। स्टोक्स ने एक साल पहले ही एकदिवसीय से संन्यास ले लिया था पर टीम प्रबंधन की अपील पर वह विश्वकप के लिए टीम में वापस आ गये हैं। 

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि क्या होने जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि इस बात को बताने का यह सही समय है कि मैं क्या करने जा रहा हूं। स्टोक्स ने कहा कि मैं कुछ विशेषज्ञों से बात कर रहा हूं। हमारी एक योजना है। यह अच्छा है कि विश्वकप के बाद हमारे पास एक अच्छी योजना है, जिस पर हम अमल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अगले सत्र में एक ऑलराउंडर के रूप में खेलना चाहता हूं। मेरी योजना विश्वकप के बाद घुटने की परेशानी को दूर करने की है। 

स्टोक्स अगर सर्जरी करवाते हैं, तो फिर उनकी भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज तक फिट होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि किसी भी खिलाड़ी को घुटने के ऑपरेशन के बाद उससे उबरने में 8 से 12 सप्ताह तक लग जाते हैं। ऐसे में स्टोक्स आईपीएल के दौरान ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे। 



Subscribe to our Newsletter