श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमीरा भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए

नई दिल्ली । श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा फिट नहीं होने के कारण भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गये हैं। श्रीलंकाई टीम के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा है कि चमीरा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गये हैं। साथ ही कहा कि उनका बाहर होना हमारे लिए निराशाजनक हैं। चयनसमिति ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए जो टीम घोषित की थी। उसमें ये तेज गेंबाज शामिल था पर सीरीज ठीक होने के ठीक पहले वह चोटिल हो गया है। टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू हो रही है। दोनों टीमें पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद अगले माह से ये एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी। थरंगा ने बताया कि चमीरा चोट की वजह से आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें कल ही उनके चोटिल होने के बारे में पता चला है। साथ ही कहा है कि वे केवल टी20 सीरीज से बाहर हुए हैं या एकदिवसीय सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।’ अभी तक इस तेज गेंदबाज के विकल्प की घोषण नहीं की गयी है। 

चमीरा वर्तमान समय में श्रीलंकाई टीम के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में शामिली हैं। उन्होंने अब तक 12 टेस्ट, 52 एकदिवसीय और 55 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चमीरा पहले भी कई बार चोटिल हुए हैं। इसी कारण वह टी20 विश्व कप से भी बाहर रहे थे। 


Subscribe to our Newsletter