धनंजय और मिलन की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने बनाये 236 रन

मैनचेस्टर । कप्तान धनंजय डिसिल्वा और मिलन रत्नायके की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए। डिसिल्वा ने 74 बनाये और मिलन ने अपने डेब्यू मैच में ही 72 रन बनाये। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओपनर बेन डकेट 13 और डैन लॉरेंस 9 रन बनाकर खेल रहे थे। 

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

मेजबान इंग्लैंड ने पहले ही सत्र से अपना शिकंजा कस दिया है। मेहमान टीम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक ही अपने पांच विकेट खो दिये। उस समय लंकाई टीम का स्कोर केवल 80 रन था। 

श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने 2 रन ही बना पाये। इसके बाद निशान मदुशंका भी 4 रन पर ही आउट हो गये। ओवर में एंजेलो मैथ्यूज भी आउट हो गये। पहले सत्र के दूसरे घंटे में मार्क वुड और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए। वुड ने कुसल मेंडिस को 24 रन पर ही पेवेलियन 

भेज दिया। इसके बाद दिनेश चांडीमल भी 17 रन बनाकर आउट हो गये। इससे श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 72 रन पहुंच गया। इस प्रकार खेल का पहला सत्र इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम रहा। 

इसके बाद धनंजय और रत्नायके ने पारी संभाली। श्रीलंका ने एक समय महज 113 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने टीम को 176 रन तक पहुंचाया।  कुसल मेंडिस 24, कामिंडु मेंडिस 12 और प्रभात जयसूर्या 10 रन बनाकर आउट हुए।


Subscribe to our Newsletter