भारत-इंग्लैंड सीरीज का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 करेगा

मुम्बई । भारत और से इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नहीं बल्कि स्पोर्ट्स 18 पर होगा।  दोनो ही देशों के बीच 25 जनवरी से शुरु हो रही इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। इसके लिए टॉस सुबह 9 बजे हो जाएगा। इंटरनेट के जरिए भी मैच जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकेगा। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद  , दूसरा 2 फरवरी से विशाखापट्टनम, वहीं तीसरा 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में और पांचवा 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले साल 2022 में दोनो के बीची 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही थी। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान।

इंग्लैंड दल : बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड। 


Subscribe to our Newsletter