हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर अटकलें खारिज

-आईपीएल टीम में खिलाड़ियों की अदलाबदली शुरु, कई ‎दिग्गज प्लेयर हुए बाहर

नई ‎दिल्ली । आईपीएल 2024 से पहले खिलाड़ियों की अदलाबदली और उन्हें टीम से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अहम बात यह है ‎कि हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी पर ‎विराम लग गया हैं। इसके अलावा अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों की ‎लिस्ट जारी कर दी है। ‎मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स ने कई नामी खिलाड़ियो को बाहर कर दिया गया है। वहीं हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर चल रही बड़ी अटकलें भी खारिज हो गई हैं। खबर यह भी है ‎कि सभी 10 टीमें 19 दिसंबर की नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सामने रखेंगी। जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की लिस्ट में वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, फिन एलन, जोश हेज़लवुड, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव शा‎मिल हैं। इसी तरह मुंबई इंडियंस में जो ‎खिलाड़ी नहीं दिखेंगे उनमें मो. अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर का नाम शा‎मिल है। इसी तरह गुजरात टाइटंस ने भी रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। सूची मेंइयश दयाल, के.एस. भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका का नाम है। 

वहीं हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को बरकरार रखा है, जिससे उनके मुंबई इंडियंस में वापस जाने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा जारी रिलीज खिलाड़ियों की सूची में जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेडगे, करुण नायर शा‎मिल हैं। इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जो खिलाड़ी  बाहर हुए हैं, उनमें हैरी ब्रुक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद के नाम शा‎मिल हैं।

इधर कोलकाता नाइट राइडर्स की सूची में शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, नारायण जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स नाम हैं। पंजाब किंग्स ने ‎जिन खिलाड़ियों को बाहर किया है उनमें भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राजंगद बावा, शाहरुख खान शा‎मिल हैं। राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट, अब्दुल बासित, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ को बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए खिलाड़ियों में रिले रोसौव, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग हैं। सीएसके ने रिलीज किए खिलाड़ियों की सूची मेंइ बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रेटोरियस, अंबाती रायुडू, सीसानाडा मगाला, काइल जैमिसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह को शा‎मिल ‎किया है। 

 


Subscribe to our Newsletter