दक्षिण अफीकी टीम ने विश्वकप में सबसे कम अंतर से चौथी जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड
Jun 11, 2024
न्यूयॉर्क । दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यहां टी20 विश्ककप किकेट मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर अपना ही विश्व रिकार्ड बेहतर किया है। केशव महाराज की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश का 4 रनों से हराया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए थे और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना पाई थी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफीकी टीम ने विश्वकप में सबसे कम अंतर से चौथी बार जीत हासिल की है। पांच या इससे कम रनों के अंतर से कोई अन्य टीम टी20 विश्व कप में 2 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीती है पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चौथी बार चार या इससे कम रनों के अंतर से मैच जीतकर एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। इससे पहले तीन बार टीम ने 2014 तक ही 5 रन से कम के अंतर से मुकाबले जीत लिए थे और अब एक दशक बाद उसने इतने कम अंतर से जीत हासिल की है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2009 के टी20 विश्व कप में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को एक रन से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश के चटग्राम में 2 रन से 2014 में न्यूजीलैंड को हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ उसने 3 रन से जीत दर्ज की थी। अब एक दशक के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने रिकार्ड कायम किया है। ये दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 9वीं जीत है।