दक्षिण अफ्रीका विश्वकप में सबसे अधिक बार 350 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी

 दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इसबार एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 382 रन बनाने के बाद 149 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस प्रकार उसने आठवीं बार 350 से अधिक रन बनाये हैं। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने एक ही विश्व कप में 3 बार 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। विश्व कप में सबसे अधिक रन भी दक्षिण अफ्रीका के ही बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने बनाये हैं। डी कॉक ने इस विश्व कप में अब तक तीन शतक लगाये हैं।

विश्व कप इतिहास में 350 से अधिक रन सबसे अधिक आठ बार दक्षिण अफ़्रीका जबकि सात बार ऑस्ट्रेलिया  ने बनाये हैं। वहीं भारत ने चार जबकि इंग्लैंड ने तीन बार बनाये हैं। न्यूजीलैंड ने भी तीन बार इतने रन बनाये हैं। वहीं वेस्टइंडीज ने दो और श्रीलंका

ने भी दो बार इतने रन बनाये हैं। 



Subscribe to our Newsletter