स्मृति मंधाना ने बनाया ‎रिकार्ड, महिला टी20ई में 3000 रन ‎किए पूरे

नई दिल्ली । भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बड़ा ‎रिकार्ड बना ‎लिया है। उन्होंने महिला टी20ई में 3000 रन पूरे कर ‎लिए हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही 3,000 रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सबसे कम गेंदें खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है। स्मृ‎ति मंधाना विश्व क्रिकेट में टी20ई में यह उपलब्धि हासिल करने वाली छठी बल्लेबाज बन गई हैं। बता दें ‎कि मंधाना ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ की थी। एक दशक से अधिक के करियर में मंधाना ने 126 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3052 रन बनाने में सफल रही है। 

उनकी स्ट्राइक रेट 122 से अधिक है, जबकि औसत 24 से ज्यादा है। स्मृति अब तक 22 बार अर्धशतक भी लगा चुकी हैं। वह अब भी अपने पहले शतक की राह देख रही हैं। भारतीयों म‎हिलाओं में मंधाना टी20ई में रन बनाने के मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत ने अपने लंबे करियर में 158 मैचों में 3195 रन बनाए हैं। हालांकि 2024 में मंधाना महिला टी20ई में कुछ अच्छी पारियों के साथ मंधाना टी20ई में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज भी बन सकती हैं।


Subscribe to our Newsletter